पूर्णिया में जमीन संबंधित मामले बहुत अधिक पाए गए…जो काफी चिंता का विषय है…कई राजनीतिक दलों के लोगों की भी जमीन माफियाओं के साथ मिलीभगत की शिकायत मिली है…16 बड़े भूमाफियाओं को चिन्हित कर नकेल कसने की तैयारी शुरू की जा रही है

पूर्णिया:-28 दिसंबर(राजेश कुमार झा)पूर्णिया में जमीन संबंधित मामले को देख डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा काफी चिंतित दिखे.बताते चलें कि बिहार के डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने पूरे बिहार में जमीन संबंधित विवाद को देखते हुए जन कल्याण संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की है. जिसके तहत सभी जिलों में जमीन संबंधित मामले को लेकर आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे.

जिसके तहत 26 दिसंबर को पूर्णिया में जन कल्याण संवाद कार्यक्रम किया गया.कार्यक्रम के बाद बिफोरप्रिंट डिजिटल के संपादक राजेश कुमार झा से डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा से बातचीत की.उन्होंने बातचीत के दौरान चिंता जताते हुए बोले कि पूर्णिया में जमीन संबंधित मामले बहुत अधिक देखने को मिला है.जो काफी चिंता का विषय है.इसको लेकर विभाग के प्रधान सचिव के साथ समीक्षा बैठक कर मामले को अविलंब सुलझाने पर काम करने की जरूरत है.

उन्होंने आगे बताते हुए बोले कि मुझे ये शिकायत मिली है कि राजनीतिक दलों के साथ जमीन ब्रोकर,जमीन माफियाओं की मिलीभगत है. जो काफी चिंता का विषय है. जिले में जमीन विवाद के कई वजह देखे गए है.जिसको सुलझाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है.जो सही है उन्हें अधिकारी परेशान नहीं करें.जिले में तकरीबन 16 जमीन ब्रोकर एवं जमीन माफियाओं की लिस्ट तैयार की गई है.जिसपर बहुत जल्द नकेल कसने की तैयारी की जा रही है.अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि जमीन संबंधित मामले को लेकर कोई भी आपके कार्यालय आते है तो उन्हें सही एवं सटीक जानकारी दें. क्योंकि उन्हें राजस्व की जानकारी नहीं होती है.इसलिए सभी सीओ,कर्मचारी पूरे धैर्य के साथ आमजनों की समस्या को सुने एवं उचित सलाह दें.

More From Author

समाजसेवा का सितारा टूट गया: नहीं रहे RKS कंस्ट्रक्शन के संस्थापक रामकृपाल सिंह

27 साल का टूटा रिकॉर्ड: समस्तीपुर में हाड़ कंपाने वाली ठंड, कोल्ड डे जैसे हालात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:49 am, Aug 7, 2026
temperature icon 32°C
Patchy rain nearby
Humidity: 60 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 61%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.01 mm 12% 13 mph 53% 999 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 8% 12 mph 53% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 6% 9 mph 57% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 10% 11 mph 64% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 12% 11 mph 73% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 10 mph 79% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 9% 14 mph 71% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 11% 15 mph 54% 1001 mb 0 cm