
मंडल कारा में 1186 बंदियों को दी गई फाइलेरिया रोधी दवा

गोपालगंज,निज संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत शुक्रवार को मंडल कारा में विशेष कैंप लगाकर 1186 बंदियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई। यह अभियान 10 फरवरी से जिले में संचालित है। बूथ आधारित कैंपों के माध्यम से दवा वितरण किया जा रहा है। जेल प्रशासन के अनुसार कारा में बंद सभी 1186 कैदियों को दवा उपलब्ध कराई गई। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गठित की गई,जो चिकित्सकीय निगरानी में दवा का सेवन सुनिश्चित कर रही है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुषमा शरण ने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवा पूरी तरह सुरक्षित व प्रभावी है। उन्होंने कहा कि उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के हर वर्ग तक दवा पहुंचाना जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से अभियान के तहत दवा सेवन करने की अपील की है। सलाखों के पीछे भी सेहत की ढाल खड़ी की जा रही है। मंडल कारा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत विशेष कैंप लगाकर 1186 बंदियों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। यह अभियान जिले में 10 फरवरी से चल रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का हिस्सा है। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कारा में वर्तमान में 1186 बंदी हैं और सभी को चिकित्सकीय निगरानी में दवा दी गई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों का गठन किया गया,प्रत्येक टीम में दो स्वास्थ्यकर्मी शामिल है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और सहयोगी संस्था पिरामल के प्रतिनिधि मौजूद थे।डॉ.शरण ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव की दवा पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। इससे शरीर में मौजूद परजीवी नष्ट होते हैं और बीमारी के प्रसार पर रोक लगती है। उन्होंने आम लोगों से भी अभियान के तहत दवा का सेवन कर फाइलेरिया उन्मूलन में सहयोग करने की अपील की।

