सहरसा जंक्शन पर टिकट जांच अभियान: 3.45 लाख यात्रियों से वसूले गए 25.31 करोड़ रुपये

समस्तीपुर, 03 सितंबर (अशोक “अश्क”) पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए टिकट जांच अभियान “फोर्ट्रेस चेक” चलाया गया। 2 सितंबर को सहरसा जंक्शन पर विशेष रूप से चलाए गए इस अभियान में कुल 265 बिना टिकट या अनियमित टिकट वाले यात्रियों से ₹2,36,450 का जुर्माना वसूला गया।


रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह अभियान महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (हाजीपुर), मंडल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के निर्देश पर चलाया गया। सहरसा जंक्शन पर टिकट जांच की इस मुहिम में 15 टिकट जांच कर्मियों की टीम ने विभिन्न ट्रेनों की सघन जांच की।
इसी दिन सहरसा से पटना जाने वाली राज्य रानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12567/68) में भी विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस ट्रेन में 32 यात्रियों से ₹6,405 का जुर्माना वसूला गया।
समस्तीपुर मंडल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चालू वित्तीय वर्ष में अब तक मंडल ने बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 3.45 लाख यात्रियों से ₹25.31 करोड़ का रेल राजस्व वसूला है, जो रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें और वैध टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

More From Author

दिल्ली में अमित शाह की बड़ी बैठक: वोटर अधिकार यात्रा और सीट बंटवारे पर बनी चुनावी रणनीति

त्योहारों में होनेवाली भीड़ को देखते हुए रक्सौल और सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:02 pm, Jun 22, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 66 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.09 mm 7% 6 mph 33% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 8 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 3% 8 mph 54% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 1% 7 mph 44% 999 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 9 mph 32% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0.07 mm 6% 8 mph 24% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
42°/43°°C 0 mm 3% 6 mph 21% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0.02 mm 6% 4 mph 27% 995 mb 0 cm