पूर्णिया, 11 सितंबर(राजेश कुमार झा) पूर्णिया की पावन धरती पर देश के सबसे योग्य यशस्वी प्रधानमंत्री के कदम पड़ते ही पूरा सीमांचल मोदी मय होने की उम्मीद है.बताते चलें कि आगामी 15 सितंबर को पीएम पूर्णिया पहुंच रहे है पूर्णिया में सबसे पहले एयरपोर्ट को जनता के सुपुर्द करेंगे.उसके बाद गुलाबबाग जीरो माइल शीशाबाड़ी के एसएसबी कैंप पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री कई बड़ी योजनाओं को हरी झंडी देंगे.सीमांचल वासियों को कई बड़ी सौगात देंगे.बताते चलें कि प्रधानमंत्री के कर कमलों से सीमांचल वासियों को तकरीबन 40 से 45 हजार करोड़ की सौगात मिलने जा रही है.जो कि पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा.दूसरी तरफ प्रधानमंत्री पूर्णिया में मखाना बोर्ड पर भी चर्चा कर सकते है.बताते चलें कि पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल से तकरीबन 13 देशों में मखाना निर्यात किया जा रहा है.जिससे इधर के बैंकों में विदेशी मुद्रा का लेन देन होता है.जिस वजह से मखाना बोर्ड का पूर्णिया में होने से व्यवसायिक दृष्टि से काफी फायदा होगा एवं साथ ही साथ रोजगार भी बढ़ने की उम्मीद है.

