स्वागत से गूंजा मघड़ा, मंत्री श्रवण कुमार का शक्ति प्रदर्शन

पटना, 05 जनवरी (सेंट्रल डेस्क) नालंदा विधानसभा क्षेत्र के मघड़ा गांव में नागरिक अभिनंदन समारोह सह सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या 48 मघड़ा में उन्नीस लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पी सी सी ढलाई कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जनता के स्नेह, प्यार और आशीर्वाद ने उन्हें आठवीं बार विधायक बनने का अवसर दिया। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि शरीर में अंतिम बूंद तक जनता की सेवा करता रहूंगा। मंत्री ने इसे आम जनों की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। सदस्यता अभियान के तहत दर्जनों लोगों ने उनके हाथों जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की।

मंत्री ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर संगठन और सरकार में आगे बढ़ाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आज बिहार विकास के नए मानक गढ़ रहा है और अकल्पनीय परिवर्तन सबके सामने है। वर्ष 2005 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनता का भरोसा कायम है। विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम और आरोपों को जनता ने नकार दिया। मंत्री ने मुख्यमंत्री को अपार जनमत के लिए बिहारवासियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा, जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव, वार्ड पार्षद बंटी शर्मा, युगल किशोर,

More From Author

न्यू ईयर पार्टी बनी मौत की दावत, दरभंगा में दो दोस्तों की हत्या से सनसनी

शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो मंजिला मकान से 143 बोतल इंग्लिश शराब बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:15 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 39°C
Mist
Humidity: 33 %
Pressure: 997 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 24% 996 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0.63 mm 25% 9 mph 22% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 4% 5 mph 27% 995 mb 0 cm