गोपालगंज, 17 सितंबर (मुन्ना राज) नेशनल हाईवे 27 पर बुधवार को जिले के अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों में हुई दो हादसे में जहां दो ट्रक चालक की मौत हो गई। वही खलासी जख्मी हो गए। पहली घटना बरौली थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 27 की है। जहां पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गुजरात जा रही थी। उसी क्रम में उक्त ट्रक अभी बरौली के प्यारेपुर गांव के समीप पहुंचा था तभी पलक झपकते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी।

इस भीषण टक्कर में ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले फुलपुर थाने के भवानीगढ़ निवासी शम्भुनाथ बिन का 45 वर्षीय पुत्र रामबहादुर बिन है। जानकारी के अनुसार राम बहादुर अपने भांजा खलासी मदन बिन के साथ समान लोड तभी सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रक से भिड़ गया। वही दूसरी घटना एनएच 27 पर मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के समीप दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में ट्रक चालक की मौत हो गई।

जबकि खलासी घायल हो गया। मृतक यूपी के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के गुर्मिया गोपाल टोला निवासी भागवत यादव का पुत्र हरिओम यादव उर्फ सचितानंद यादव है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संदर्भ में जानकारी के अनुसार चालक सच्चिदानंद यादव यूपी से अपने खलासी युवराज यादव के साथ छपरा डोरीगंज बालू लोड करने जा रहा था। इस बीच वह जैसे ही मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि तभी एक ट्रक उसके ट्रक में जोरदार धक्का मारते हुए फरार हो गया। इसमें ट्रक चालक के सिर में गंभीर चोट के कारण बुरी तरह जख्मी हो गया। इस दौरान खलासी को भी गंभीर चोटे लगी। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिंताजनक हालत में डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वही ट्रक को अलग कराकर जब्त कर लिया है।

