पूर्णिया, 13 सितंबर (राजेश कुमार झा) आगामी 15 सितंबर को पीएम के पूर्णिया आगमन को लेकर सभी तरह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.हर छोटी से छोटी कमी पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है.बताते चलें कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूर्णिया सहित पूरा सीमांचल “हैं तैयार हम।” बताते चलें कि पीएम के आगमन को लेकर भारी भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है. जिसको लेकर सुरक्षा का भी भारी इंतजाम किया जा रहा है. जमीन से लेकर आसमान तक की सुरक्षा रहेगी.परिंदा भी बिना इजाजत अपना पर नहीं हिला सकता है.दूसरी तरफ पीएम के जनसभा स्थल को सुरक्षा बलों ने अभेद किलों में तब्दील कर दिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तकरीबन 3 से लेकर 5 लाख लोगों की पहुंचने की उम्मीद है. सभास्थल के अंदर जाने के लिए टोटल 42 गेट बनाए गए है.सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टिव मशीन के साथ तकरीबन 100 से अधिक पुलिसबलों की तैनाती रहेगी. सभा स्थल पर लोगों के लिए बैठने के साथ साथ पर सभी तरह सुविधाएं दी जाएंगी.लोगों के लिए पानी,शौचालय, एंबुलेंस,डाक्टर एवं फायर बिग्रेड की गाड़ियों भी मौजूद रहेंगी.

