हैदराबाद (अंकिता राय) जुलाई से अगस्त तक हुई भारी बारिश के बाद HYDRAA (हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी) ने शहरभर में गिरे हुए 810 पेड़ों को हटाकर राहत कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया।

संकरी गलियों से लेकर प्रमुख सड़कों तक, HYDRAA की टीमें दोपहिया वाहनों और विशेष उपकरणों की मदद से पेड़ों की शाखाएँ काटकर रास्ते साफ़ करती रहीं। इसके अलावा, 27,000 से अधिक सफाई अभियानों के तहत कैचपिट्स, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों की सफाई की गई। मलकपेट, कुकटपल्ली, टोलिचौकी जैसे इलाकों में विशेष ध्यान दिया गया, जहाँ एक ही दिन में 15 ट्रक कचरा हटाया गया। HYDRAA की समय पर कार्रवाई से इस मानसून में जलभराव की घटनाएँ कम हुईं और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा

