
पटना, 26 दिसम्बर (पटना डेस्क) क्रिकेट जगत में महज 14 साल की उम्र में एंट्री लेने वाले बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने कम समय में बड़ी पहचान बना ली है।आज उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि वैभव ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अनेक रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा, यह तो केवल शुरुआत है, और भविष्य में वह युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे।सम्मान समारोह के चलते वैभव विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला नहीं खेल सके।हाल ही में उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़ा।इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।उन्होंने पाकिस्तान के जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।वैभव ने 84 गेंदों पर 190 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल रहे।

अंडर-19 क्रिकेट में भी उन्होंने सबसे ज्यादा सिक्स लगाकर नया कीर्तिमान बनाया, जिससे भारत ने रिकॉर्ड 433 रन बनाए।बिहार का यह सितारा आज पूरे देश का गौरव बन चुका है।प्रशंसक उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। आज लगातार

