14 साल के वैभव सूर्यवंशी का एक और अनोखा रिकॉर्ड, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ फिर अधूरी कहानी

नई दिल्ली, 01 फरवरी (अशोक “अश्क”) आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान 14 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में रहे. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए सुपर-6 मैच में वैभव ने 22 गेंदों में 30 रन बनाए. यह पारी बड़ी नहीं थी, लेकिन इसके दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नामों शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद को एक खास रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया.

बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का जड़ा. हालांकि इस इनिंग्स में उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा किस्मत का साथ देखने को मिला. आठवें ओवर में वह लगातार दो बार जीवनदान पाने में सफल रहे. पहले स्क्वायर लेग पर आसान कैच छोड़ा गया और फिर रन आउट का मौका चूक गया. इसके बावजूद वैभव ने अपने आक्रामक अंदाज में कोई बदलाव नहीं किया.पाकिस्तान ने उनकी कमजोरी को पहचानते हुए शॉर्ट गेंदों की रणनीति जारी रखी. अगली ही गेंद पर मोहम्मद सय्याम की शॉर्ट डिलीवरी पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में वैभव विकेटकीपर को कैच दे बैठे.

इस तरह उनकी पारी का अंत हो गया.हालांकि इस छोटी पारी के दौरान वैभव ने बड़ा कीर्तिमान रच दिया. वह यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. वैभव ने 23 मैचों में 1169 रन बनाकर शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद (1149) को पीछे छोड़ा.इससे पहले एशिया कप फाइनल में भी पाकिस्तान के खिलाफ वह तेज शुरुआत के बाद आउट हुए थे. वैभव की प्रतिभा पर कोई शक नहीं, लेकिन बार-बार एक जैसे अंदाज में आउट होना चिंता का संकेत जरूर है. विपक्ष अब इस युवा सितारे को परखने लगा है.

More From Author

बजट 2026 में पर्यटन क्रांति, भारत बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब

IMF रिपोर्ट पर मस्क का बड़ा बयान, भारत बना ग्लोबल ग्रोथ का नया पावरहाउस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:47 am, Mar 22, 2026
temperature icon 18°C
Mist
Humidity: 94 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 1.6 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
23°/26°°C 0 mm 0% 6 mph 51% 1014 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 38% 1011 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 2 mph 37% 1009 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 5 mph 49% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 52% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 56% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1013 mb 0 cm