पूर्णिया, 03 सितंबर (राजेश कुमार झा) जिले में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही है.सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी.इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मूड में है.प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल से लेकर एयरपोर्ट तक की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन करने पूर्णिया पहुंच रहे है.जिसको लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही है.बताते चलें कि प्रधानमंत्री एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद एक बड़े जनसभा को संबोधित करेंगे.उसके बाद रोड शो करने की बात भी सामने आ रही है.लेकिन रोड शो की अभी तक किसी ने भी पुष्टि नहीं की है.लेकिन जिले की आम जनता का कहना हुआ कि पूर्णिया जिले में आज तक किसी भी प्रधानमंत्री का रोड शो नहीं हुआ है.बताते चलें कि बिहार ने पटना के अलावी गया जी में प्रधानमंत्री का रोड शो होने की संभावना है.दूसरी तरफ प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर आईबी एवं एनआईए की टीम पहुंच चुकी है.जमीन से लेकर आसमान तक रहेगी सुरक्षा व्यवस्था.

