2 बीघा जमीन और 15 लाख लो और मामला वापस लो…हैवानियत की शिकार महिला के परिवार को दी जा रही है लालच और धमकी.. पढ़ें पूरी खबर



पूर्णिया, 13 जनवरी (राजेश कुमार झा) महिला की सुरक्षा के सरकार ने कई तरह के कानून लाए है.लेकिन उसके वाबजूद इन हैवानों को न तो कानून का डर है और न ही समाज का.क्योंकि इन हैवानों को ये पता है कि कुछ भी गलत करो,पैसे से सब कुछ ठीक हो सकता है.क्योंकि इन हैवानों को ये पता है कि जेल जायेंगे और फिर बेल पर बाहर निकल कर फिर हैवानियत का नंगा नाच करेंगे.क्योंकि पैसे में बहुत ताकत होती है.बताते चलें कि एक 24 वर्षीय महिला के साथ 6 लोगों ने हैवानियत का ऐसा नंगा कुकृत्य किया है,जो पूरे देश को हिला दिया है.आज महिला का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है.

हवस के इन पुजारियों ने महिला के पूरे शरीर में कई तरह के ऐसे जख्म दिए है.जिसे सुनकर रूह कांप जाती है.क्या महिला का इतना ही दोष की वह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण के लिए आर्केस्ट्रा में काम करती है.क्या आर्केस्ट्रा में काम नहीं करने चाहिए.क्या आर्केस्ट्रा में काम करना गलत है.इस तरह की मानसिकता वाले इन हैवानों को सजा जरूर मिलनी चाहिए़.ताकि आर्केस्ट्रा में काम करने वाली महिलाओं के प्रति लोगों का नजरिया बदले.बताते चलें कि 24 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला केंद्र की महिला आयोग तक पहुंच गई है.

कई मानवाधिकार संगठनों एवं एनजीओ ने रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कमर कस ली है.पुलिस ने इस मामले में उप मुखिया पति मो0 जुनैद को गिरफ्तार कर बांकी आरोपितों को तलाश रही है. इस मामले में 3 नामजद और 3 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है.बताते चलें कि महिला को घर के पास चौक पर उठाकर 20 किलोमीटर दूर डगरूआ बेरियर के पास एक गोदाम में 6 लोगों ने बारी बारी से दुष्कर्म कर गोदाम में महिला और एक दुष्कर्मी मो0 जुनैद को अकेला छोड़कर बाहर से ताला मारकर भाग हुए.महिला ने मो0 जुनैद के मोबाइल से ही डायल 112 को खबर की और पुलिस अविलंब पहुंच कर महिला को अपने सुरक्षा में लेकर अस्पताल ले गए और मो0 जुनैद को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रहे है.रेप पीड़िता के बयान पर पुलिस बांकी हैवानों की पूरे सरगर्मी से तलाश कर रही है.इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली कि दुष्कर्म में सम्मिलित हैवानों के तरफ से रेप पीड़िता को 2 बीघा जमीन और 15 लाख रुपया का लालच और धमकी भी दिया जा रहा है.ताकि केस को कमजोर कर मामला को रफा दफा किया जाय.

More From Author

स्वामी विवेकानंद के विचारों से गूंजा ज्ञान गंगा परिसर, युवा दिवस पर जोश और संकल्प का संगम

दरभंगा राज की अंतिम महारानी के साथ इतिहास का पर्दा गिरा, पर भारत पर कर्ज़ हमेशा रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:05 am, Jun 26, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 66 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 2% 8 mph 47% 999 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 6 mph 50% 1001 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 1% 3 mph 35% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 2% 6 mph 24% 1000 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 1% 4 mph 20% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 4 mph 21% 996 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
39°/41°°C 0.07 mm 11% 7 mph 28% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
35°/36°°C 0.06 mm 12% 9 mph 39% 1000 mb 0 cm