पूर्णिया, 6 सितंबर (राजेश कुमार झा) पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाईसेवा शुरू होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. सीमांचल सहित 13 जिलों के लोगों को कम दूरी एवं समय की बचत से राहत मिलेगी. बताते चलें कि बिहार में तीन नए एयरपोर्ट की बनने की बात चली थी.जिसने भागलपुर, पूर्णिया एवं दरभंगा की चर्चा जोरों पर थी.

जिसने दरभंगा की शुरुआत हो चुकी है.अब महज कुछ दिनों में पूर्णिया की भी शुरुआत होने की उम्मीद है. जिसको लेकर सभी तरह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.बताते चलें कि पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बहुत बड़ा योगदान रहा है.जिसे सीमांचल वासी कभी भी नहीं भूल पाएंगे.बताते चलें कि पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल के विकास में मुख्यमंत्री का बहुत बड़ा योगदान रहा.आज जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,यूनिवर्सिटी के साथ हवाईअड्डा विकास की नई नींव रखेगी.हवाईसेवा की शुरुआत से पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल में रोजगार के नए नए अवसर खुलेंगे.यहां के व्यवसायियों को नए बाजार मिलेंगे.रोजगार के लिए जिले से बाहर जाने वाले अब उन्हें अपने ही जिले में ही रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

