
पटना:-22 मार्च(राजेश कुमार झा)बिहार में नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा का अंतिम चरण 26 मार्च को समाप्त होने जा रहा है.नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के अंतिम चरण की समाप्ति अपने जन्मभूमि नालंदा और अपनी कर्मभूमि पटना से करेंगे.पूरा बिहार इस विकास पुरुष की अंतिम समृद्धि यात्रा का गवाह बनेंगे. बताते चलें कि 26 मार्च 2026 को बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अंतिम चरण की समृद्धि यात्रा की समाप्ति के साथ बिहार में नीतीश युग का भी अंत होने जा रहा है.बताते चलें कि नीतीश कुमार 2005 में बिहार के सत्ता की कुर्सी में विराजमान हुए थे.आज 26 मार्च 2026 की समृद्धि यात्रा के अंतिम चरण की समाप्ति के बाद बाद बिहार की राजनीति छोड़ राज्यसभा के रास्ते केंद्र की राजनीति की सक्रिय भूमिका में नजर आएंगे.बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 26 मार्च 2026 को बिहार की राजनीति में आखिरी बार सक्रिय भूमिका में देखेंगे. इसके बाद बिहार के सत्ता की बागडोर किसके हाथों में होंगी. कौन होगा बिहार का अगला नया मुख्यमंत्री.ये भी अभी एक सवाल ही बना हुआ है.

