पूर्णिया:-27 अगस्त(राजेश कुमार झा) बिहार सरकार ने पूर्णिया में उद्योगों की क्षमता को देखते हुए तकरीबन 280 एकड़ का नई औद्योगिक क्षेत्रों का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है.जिससे उद्योग के क्षेत्र में नई क्रांति होने की उम्मीद है.

बताते चलें कि बिहार सरकार ने पूर्णिया में छोटे,लघु एवं कुटीर उद्योगों की आपार संभावना को देखते हुए नई औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण को हरी झंडी दे दी है.जिसके तहत के0 नगर प्रखंड में तकरीबन 280 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है. इस नए इंडस्ट्रियल एरिया में कृषि आधारित उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक,कम्प्यूटर सहित कई बड़े बिजनेस घराने की आने की उम्मीद है.
जानकारी के अनुसार डाबर,हीरो एवं ब्रिटानिया सहित कई बड़े बिजनेस घरानों ने भी अपना प्रस्ताव भेजा है.गौरतलब है कि पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद जिले में उद्योग के पंख लग जाएंगे.बताते चलें कि जिले में नए इंडस्ट्रियल एरिया को लेकर नए नए स्टार्टअप को काफी उम्मीदें जगी है.इस इंडस्ट्रियल एरिया से तकरीबन 50 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे.

