गोपालगंज, 20 सितम्बर (मुन्ना राज) जिले के ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में शनिवार को 32 एकड़ भूमि पर बनने वाले ईको पार्क का।शिलान्यास मंत्री पर्यावरण वन व हलवा परिवर्तन डा.सुनील कुमार द्वारा हवन-पुजन के साथ किया गया। तत्पश्चात मंत्री ने आम जनता को सम्बोधित करते कहा कि 31.20 एकड़ में एक विशाल पार्क का निमार्ण शीघ्र पूर्ण करनी है ।

उक्त पार्क में शेष चाहरदीवारी निमार्ण कार्य, प्रवेश एवं निकास द्वार निमार्ण, ओपन एयर ऐम्फिथियेटर, वांकिंग पथ एवं वर्ड वांचिंग का विकास कार्य, जीप लाईन एवं लंगुर नेट का निर्माण कार्य, आगंतुकों के लिए कैफेटेरिया, किड्स प्ले जोन, बैठने हेतु विभिन्न प्रकार के बेंचे एवं सोलर लाईटिंग का प्रावधान, पार्किग,शौचालय एवं पेयजल की सुविधा इत्यादि शामिल है। इसके निर्माण से ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर के श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन के साथ पर्यटन का लुफ्त मिल सकेगा।

पर्यावरण,वन व जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जिला अन्तर्गत ईको पार्क थावे का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीएम पवन कुमार सिन्हा, सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन,सदर विधायक कुसुम देवी,एमएलसी राजीव कुमार सिंह उर्फ गप्पु बाबु वन संरक्षक डॉ. नेशामणि के. सुश्री मेधा यादव, बि०से०,वन प्रमंडल पदाधिकारी, की उपस्थिति में शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंत्री एवं विशिष्टि अतिथयों ,गरिमामयी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। वन प्रमंडल पदाधिकारी, द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

