गोपालगंज, 20 सितम्बर (मुन्ना राज) जिले में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण की शुरुआत एमएलसी डीएम डीडीसी ने संयुक्त रूप से किया। 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का संचालन किया जाना है।

इस वर्ष का थीम ’’स्वच्छोत्सव’’ है, जिसके अन्तर्गत स्वच्छ एवं हरित उत्सव ( Clean and Green Festival ) मनाने पर बल दिया गया है। जो स्वच्छता, जन-भागीदारी एवं सामुदायिक उत्सवों को स्वच्छ,शून्य कचरा (Zero Waste) व पर्यावरण अनुकूल बनाने पर केन्द्रित होगा। ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ (SHS) 2025 अभियान के सफल संचालन के लिए समाहरणालय परिसर से राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह,डीएम पवन कुमार सिन्हा,डीडीसी कुमार निशांत विवेक के स्तर से “स्वच्छता ही सेवा” 2025 अभियान का शुभारंभ किया गया।

साथ ही स्वच्छता कायम करने हेतु सभी प्रतिभागियों के बीच डीएम द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। साथ ही स्वच्छता एवं पोषण माह से संबंधित रंगोली बनाई गई। जिसका अनावरण किया गया,अभियान को सफल संचालन हेतु हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी के साथ स्वच्छता रैली शहर में निकाली गई। उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला स्वच्छता टीम द्वारा किया गया। जकबि डीआरडीए डायरेक्टर राकेश कुमार चौबे जिला स्तर के सभी पदाधिकारी शामिल हुए।

