पूर्णिया, 14 सितंबर (राजेश कुमार झा) पूर्णिया की धरती प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सीमांचल वासी इस क्षण को बहुत ही खास एवं यादगार बनाने में जुट गए है.पूरे सीमांचल वासी अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर पीएम का हौसला अफजाई करने के लिए आतुर है.बताते चलें कि पीएम मोदी 45 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे.इस बीच सीमांचल वासियों को कई बड़ी सौगात भी देंगे.जिससे 15 सितंबर का दिन सीमांचल के इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो जाएगा.

पीएम सीमांचल के किसान भाइयों एवं श्रमिकों के लिए तकरीबन 22 हजार करोड़ की कोसी मेची लिंक की सौगात देंगे.जिससे तकरीबन दो लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन सिंचाई परियोजना से जुड़ जाएंगे.जिससे हर साल आने वाली बाढ़ आपदा के नुकसान से बचेंगे.दूसरी तरफ हमारे सीमांचल के श्रमिक जो हर साल अपना घर परिवार छोड़ कर बाहर जाते थे.वो अब नहीं होगा.

