56 लाख की ‘मीठी क्रांति’: बीएयू सबौर में लगेगा अत्याधुनिक शहद प्लांट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा संबल

बक्सर, 03 जनवरी (विक्रांत) बिहार में मधुमक्खी पालन को नई उड़ान देने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर को आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ, मुंबई से ₹56.64 लाख का अनुदान प्राप्त हुआ है। इस राशि से विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक शहद प्रसंस्करण एवं पैकिंग इकाई की स्थापना और उन्नयन किया जाएगा। इसके लिए आईसीआईसीआई फाउंडेशन और बीएयू सबौर के बीच विधिवत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

परियोजना के तहत विश्वविद्यालय की मौजूदा शहद प्रसंस्करण क्षमता को प्रतिदिन 2 क्विंटल से बढ़ाकर 6 क्विंटल किया जाएगा। इससे न केवल बड़े स्तर पर गुणवत्ता नियंत्रण और पैकिंग संभव होगी, बल्कि विपणन के नए द्वार भी खुलेंगे। यह पहल बिहार के साथ-साथ आसपास के राज्यों में मधुमक्खी पालन को संगठित उद्योग के रूप में स्थापित करने में सहायक होगी।योजना में अवसंरचना के आधुनिकीकरण, उत्पाद विविधीकरण, ब्रांडिंग और मजबूत मार्केटिंग नेटवर्क के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

इससे स्थानीय मधुमक्खी पालकों का शहद राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा।यह परियोजना भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और कटिहार जैसे जिलों में प्रशिक्षण व विस्तार गतिविधियों को मजबूती देगी। आईसीआईसीआई फाउंडेशन के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तैयार यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में आय, रोजगार और उद्यमिता को नई दिशा देने की उम्मीद जगा रही है।

More From Author

माघ मेला में रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, 12 ट्रेनों को मिला विशेष ठहराव

बक्सर में राजस्व व्यवस्था पर सख्त एक्शन: प्रधान सचिव का अल्टीमेटम, 1 माह में निपटेंगे सभी लंबित मामले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:40 am, Aug 12, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 3% 6 mph 40% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 2% 5 mph 33% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 2% 7 mph 36% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 2% 6 mph 42% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 7 mph 48% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 6% 6 mph 56% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 3 mph 58% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 5% 5 mph 55% 1002 mb 0 cm