60 वर्षीय प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से नेपाल में रचाई शादी, मुजफ्फरपुर में बवाल, अपहरण या प्रेम विवाह

नई दिल्ली,22 फरवरी (अशोक “अश्क”) बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय प्रिंसिपल द्वारा अपनी ही 28 वर्षीय शिक्षिका से नेपाल में शादी रचाने की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी है। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और गांव में तनाव का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, स्कूल संचालक एवं प्रिंसिपल राकेश साह, जो चार बच्चों के पिता बताए जाते हैं, ने 18 फरवरी को नेपाल के जनकपुर में शिक्षिका शाइस्ता परवीन से विवाह किया।

इसके बाद युवती के भाई ने औराई थाने में आवेदन देकर अपहरण कर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। शिकायत में राकेश साह, उनकी पत्नी और बेटी समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। भाई ने बहन की सुरक्षा को लेकर आशंका भी जताई है।हालांकि सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में शाइस्ता परवीन ने दावा किया है कि शादी उनकी मर्जी से हुई है और वे सुरक्षित हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2025 में ही आपसी सहमति से विवाह हो चुका था।मामले के सामने आने के बाद दो समुदायों के बीच संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

औराई थाना प्रभारी रानोवर परवीन ने बताया कि तीन आरोपियों के मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।इस घटना ने लोगों को मटुकनाथ चौधरी और उनकी छात्रा जूली से जुड़े चर्चित विवाद की याद दिला दी, जिसने वर्षों पहले राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

More From Author

भागलपुर में ‘पावर मूव’, गौतम अदाणी ने 30 हजार करोड़ के मेगा प्लांट का किया निरीक्षण, बदलेगी बिहार की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:42 pm, Feb 22, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 50 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 6:19 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 6 mph 33% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
17°/19°°C 0 mm 0% 4 mph 36% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
16°/17°°C 0 mm 0% 5 mph 41% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
16°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 36% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
26°/30°°C 0 mm 0% 4 mph 22% 1011 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 16% 1007 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 8 mph 18% 1005 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
22°/24°°C 0 mm 0% 7 mph 27% 1007 mb 0 cm