नए साल में पटना मेट्रो की दुगुनी रफ्तार: 6.1 किमी तक दौड़ने को होगी तैयार, राजेंद्र नगर में देश का सबसे गहरा स्टेशन तैयार

पटना, 08 दिसंबर (पटना डेस्क) राजधानी पटना अब मेट्रो युग में पूरी रफ्तार से कदम बढ़ाने वाली है। ट्रैफिक जाम से जूझते शहर के लिए राहत की बड़ी खबर है—पटना मेट्रो परियोजना अपने अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है और नए साल में लोगों को लंबी दूरी तक मेट्रो का आरामदायक सफर मिलने वाला है।

फिलहाल आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशन से मेट्रो संचालित हो रही है, लेकिन दिसंबर के अंत तक यह सेवा मलाही पकड़ी तक पांच स्टेशनों को जोड़ते हुए विस्तार पा लेगी।निर्माण एजेंसी के अनुसार 2025 की शुरुआत में मेट्रो आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक 6.107 किमी के प्राथमिक कॉरिडोर पर परिचालन शुरू कर देगी। हालांकि खेमनीचक स्टेशन पर अभी रुकने की सुविधा नहीं मिलेगी, क्योंकि जमीन उपलब्ध न होने के कारण निर्माण कार्य देर से शुरू हो सका। स्टेशन के पूरी तरह तैयार होने में करीब छह महीने लगेंगे।पटना मेट्रो का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रहा है राजेंद्र नगर अंडरग्राउंड स्टेशन, जो पूरे 21 मीटर गहराई में बनाया जा रहा है। इसके ऊपर चलने वाली रेलवे लाइन को बिना बाधित किए मेट्रो नीचे से गुजरेगी। यह स्टेशन एक डुअल कनेक्टिविटी हब बनेगा, जहां यात्री ट्रेन से उतरकर सीधे मेट्रो पकड़ सकेंगे।पटना जंक्शन रेड लाइन और ब्लू लाइन का मुख्य इंटरचेंज पॉइंट होगा। इससे दानापुर, आईएसबीटी, खेमनीचक और पटना जंक्शन के बीच यात्रा बेहद तेज और सुगम होगी। 15 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की तकनीकी टीम पटना आकर राजेंद्र नगर, मोइनुल हक और पटना जंक्शन अंडरग्राउंड स्टेशनों का निरीक्षण करेगी।भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक पटरी बिछाने और बिजली आपूर्ति से जुड़े 90% से अधिक कार्य पूरे हो चुके हैं। तीनों चालू स्टेशनों को द्विदिशीय कनेक्टिविटी देने का काम भी अंतिम चरण में है।

किराया भी तय:

0 से 3 किमी – 15 रुपये * 3 से 6 किमी – 30 रुपयेमलाही पकड़ी तक मेट्रो शुरू होते ही आईएसबीटी से पूरा सफर सिर्फ 30 रुपये में पूरा होगा।

More From Author

100 फास्ट-ट्रैक अदालतों की घोषणा से कांपे माफिया: कानून व्यवस्था पर सम्राट का अब तक का सबसे बड़ा दांव, कहा-“सुधर जाओ वरना बिहार छोड़ो”

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: महिलाओं को 2 लाख की बड़ी मदद पहली किस्त के बाद अब शुरू होगी असली जांच, कौन पाएगा अगली किस्त? फैसला सरकार करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:37 pm, Mar 24, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 36 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:50 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 11 mph 18% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 9 mph 21% 1005 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 4 mph 34% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 46% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 36% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 11% 1006 mb 0 cm