मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: महिलाओं को 2 लाख की बड़ी मदद पहली किस्त के बाद अब शुरू होगी असली जांच, कौन पाएगा अगली किस्त? फैसला सरकार करेगी

पटना, 08 नवम्बर पटना (डेस्क) विधानसभा चुनाव से पहले लॉन्च की गई मुख्यCमंत्री महिला रोजगार योजना अब बिहार की महिलाओं के लिए गेमचेंजर साबित हो रही है। राज्य की 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है।

अब सबकी नजरें टिकी है। क्या 2 लाख रुपये की अगली किस्त सबको मिलेगी? इस पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया है कि दूसरी किस्त हर महिला को नहीं मिलेगी। यह रकम सिर्फ उन महिलाओं को दी जाएगी जिन्होंने पहली किस्त का सही उपयोग कर अपना बिजनेस शुरू किया है और कारोबार के विस्तार की वास्तविक जरूरत है। मंत्री ने कहा, “2 लाख रुपये सीधे अकाउंट में नहीं जाएंगे, जरूरत देखकर ही मंजूरी मिलेगी।”सरकार अब हर उद्यम की संभावनाएं देखेगी। मसलन, यदि। किसी महिला ने मुर्गी पालन शुरू किया है और विस्तार के लिए 50 हजार रुपये की जरूरत है, तो उतनी ही राशि स्वीकृत होगी। फोकस अब सिर्फ पैसे बांटने पर नहीं बल्कि सफल महिला उद्यमियों को तैयार करने पर है।सिलाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, अचार-पापड़, किराना दुकान, फास्ट फूड स्टॉल जैसे व्यवसायों की ब्लॉक और जिला स्तर पर थोराइज समीक्षा होगी। यदि पाया गया कि 10,000 रुपये का सही उपयोग हुआ है और बिजनेस चल रहा है, तो सरकार खुद प्रस्ताव बनाकर दूसरी किस्त जारी करेगी।योजना का लाभ वही महिलाएं उठा सकेंगी जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष है, जिनके पति इनकम टैक्स नहीं देते और जो सरकारी नौकरी वाले परिवार से नहीं आतीं। हर परिवार से केवल एक महिला ही योजना का लाभ ले सकेगी।पहली किस्त न मिलने पर पात्र महिलाएं अधिकृत माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

More From Author

नए साल में पटना मेट्रो की दुगुनी रफ्तार: 6.1 किमी तक दौड़ने को होगी तैयार, राजेंद्र नगर में देश का सबसे गहरा स्टेशन तैयार

मुजफ्फरपुर में बाइक से जा रहे RJD नेता की सरेआम गोली मार कर हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:44 am, May 11, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 74 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 25%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:07 am
Sunset: 6:25 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 9 mph 49% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 9 mph 35% 1008 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 26% 1005 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1002 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 9 mph 25% 1002 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 11 mph 30% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 14 mph 41% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 53% 1004 mb 0 cm