कोहरे की चादर में लिपटा समस्तीपुर, ठंड का कहर जारी, ट्रेनें घंटों लेट

समस्तीपुर, 08 जनवरी (मोहम्मद जमशेद) जिले में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर करीब 200 मीटर रह गई। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द पछिया हवा ने कनकनी और बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 3.6 डिग्री कम है।

सुबह आद्र्रता 97 फीसदी और दोपहर में 77 फीसदी दर्ज की गई।केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि 11 जनवरी तक मौसम में खास सुधार की संभावना नहीं है। सुबह कोहरा और दोपहर में हल्की धूप के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। ठंड और कोहरे का असर रेल परिचालन पर भी साफ दिख रहा है।

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, वैशाली सुपरफास्ट, ग्वालियर-बरौनी, आम्रपाली सहित कई ट्रेनें 2 से 5 घंटे तक लेट चल रही हैं। रेलवे मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले ट्रेन स्टेटस देखने की अपील की है।

More From Author

नाली के गंदे पानी को लेकर हुआ खूनी संग्राम, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल, गांव में तनाव

मनरेगा से भी बड़ी योजना ‘जी-राम-जी’, बिहारशरीफ को मिलेगा वर्ल्ड क्लास विकास का तोहफा : डा. सुनील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:48 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 38°C
Mist
Humidity: 42 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 24% 997 mb 0 cm