मरंगा थाने के नाक के नीचे हाइवे सड़क के दोनों तरफ गुंडागर्दी की ताकत पर बालू माफिया चला रहा है बालू का अवैध कारोबार..हर दिन 300 से अधिक बालू ट्रैक्टर से होती है 2 लाख की अवैध वसूली..पढ़ें कौन है इसका सरगना और क्यों मौन है थाना,खनन और परिवहन विभाग

पूर्णिया, 09 जनवरी (राजेश कुमार झा) शहर के मरंगा थानाक्षेत्र के अंतर्गत धड़ल्ले से चल रहे बालू के अवैध कारोबार में आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं हो रही है.इसके कई मामले भी थाने में दर्ज है. लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही देखी गई है. जिसकी वजह से गुंडागर्दी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है. जबकि इसे रोकने के लिए थाना,खनन और परिवहन विभाग है.

लेकिन फिर भी इसे नहीं रोक पाना आश्चर्य की बात है.इससे साबित होता है कि या तो बालू माफिया बहुत ताकतवर है या सबों की मिलीभगत से और सबों की देखरेख में ये अवैध बालू कारोबार चल रहा है.बताते चलें कि पिछले दिनों शहर के एक बड़े नेता के बेटे पर सरेआम उनकी ही दुकान के आगे बालू माफियाओं ने गुंडागर्दी का धौंस दिखाते हुए धमकी देते हुए कहा कि चुपचाप रहकर धंधा करो, ज्यादा अल बलाओ मत,वरना धरती पर नहीं रह सकोगे.इस घटना के संज्ञान में आते ही शहर में खलबली मच गई. मामला थाने में दर्ज भी हो गया.मरंगा थाना मामले की छानबीन में जुट भी गई है.

लेकिन इस घटना के पीछे की वजह क्या थी.क्यों नेता जी के बेटे को ही टारगेट में लिया गया.बताते चलें कि मरंगा थानाक्षेत्र के अंतर्गत हर दिन सुबह 3 बजे से 7 बजे तक 300/400 बालू और गिट्टी का ट्रैक्टर लगता है.जिसे वहां के बालू माफिया का वरदहस्त मिलता है.जिसके बदले हर ट्रैक्टर से 400/500 रुपया अवैध वसूला जाता है.मतलब बालू माफिया के एक दिन की कमाई 2 लाख रुपया होता है. इन बालू माफियाओं का पूरा रैकेट इस धंधे में काम करता है.जिसे न पुलिस का डर और खनन एवं परिवहन विभाग का भय.सबसे बड़ी बात पुलिस, खनन और परिवहन विभाग मौन क्यों है.मरंगा थानाक्षेत्र के NH 31 सड़क के दोनों तरफ बालू,गिट्टी टैक्टर और ट्रक का इस तरह जाम लगा रहता है कि मानो किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रही है.

More From Author

कड़ाके की ठंड का कहर: घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, बिहार में स्कूल बंद

समेकित खेती से बदलेगी किस्मत, पाँच दिवसीय प्रशिक्षण में किसानों को मिला कम लागत–अधिक मुनाफे का मंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:13 am, Aug 12, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 5% 4 mph 60% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 5 mph 48% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 3% 6 mph 37% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
39°/39°°C 0 mm 2% 5 mph 33% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 2% 7 mph 39% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 2% 6 mph 44% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 6% 6 mph 56% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 3 mph 58% 1001 mb 0 cm