टाटा मोटर्स से लेकर नामी कंपनियों तक सीधी नौकरी का मौका, बक्सर में लगेगा अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला

बक्सर, 10 जनवरी (विक्रांत) बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में सोमवार 12 जनवरी 2026 को एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले को लेकर आईटीआई पास युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि इसमें देश की नामी औद्योगिक कंपनियां सीधे चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी।

इस PM National Apprenticeship Mela में SLMG Beverages Pvt. Ltd. नवांगर, डुमरांव (बक्सर), टाटा मोटर्स जमशेदपुर (झारखंड), टाटा मोटर्स पंतनगर (उत्तराखंड) एवं टाटा मोटर्स सानंद (गुजरात) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। यह मेला पूरी तरह निःशुल्क है और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रोजगार की दिशा में सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।आईटीआई बक्सर के प्राचार्य मो० मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 12 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे तक संस्थान परिसर में पहुंचकर अप्रेंटिसशिप मेला में भाग लें।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान सभी अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।आईटीआई बक्सर के प्लेसमेंट प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि यह मेला युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

More From Author

मनरेगा से गांधी का नाम हटाना गरीबों पर हमला, कांग्रेस का एलान—सड़क से संसद तक होगा संग्राम

नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर बीडीओ से मिला शिक्षक संघ, आदेश का मिला आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:28 am, Jun 26, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 75 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 1% 4 mph 37% 1003 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 2% 4 mph 24% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 2% 6 mph 20% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 1% 5 mph 20% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0.04 mm 8% 5 mph 23% 998 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0 mm 1% 6 mph 27% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
37°/38°°C 0.1 mm 10% 5 mph 32% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 1% 7 mph 36% 999 mb 0 cm