आईटीआई बक्सर में कल लगेगा रोजगार का महाकुंभ, टाटा व कोका-कोला दे रही मोटा स्टाइपेंड

बक्सर, 11 जनवरी (विक्रांत) जिले के युवाओं के लिए खुशखबरी है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में गवर्नमेंट आईटीआई बक्सर में सोमवार को एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों में प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराना है।

अप्रेंटिसशिप मेले में देश की नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। Coca-Cola Company, बक्सर द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ₹9,600 इन हैंड स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं Tata Motors, जमशेदपुर ₹12,600, Tata Motors पंतनगर ₹12,900 तथा Tata Motors सानंद, गुजरात द्वारा चयनित युवाओं को ₹17,900 इन हैंड स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।संस्थान के प्लेसमेंट प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि यह नियोजन मेला योग्य आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। यहां युवा सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद कर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। अप्रेंटिसशिप के दौरान युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ आर्थिक सहयोग भी मिलेगा, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा।

गवर्नमेंट आईटीआई बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने सभी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं।

More From Author

लालू परिवार में फिर सियासी भूचाल, रोहिणी के पोस्ट से तेजस्वी पर परोक्ष वार

चूड़ा-दही की थाली में सियासत की आंधी, 2026 की मकर संक्रांति पर दिल्ली तक गूंजा बिहार का राजनीतिक भोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:22 pm, Aug 10, 2026
temperature icon 32°C
Partly Cloudy
Humidity: 62 %
Pressure: 999 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 51%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 15% 10 mph 68% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0.02 mm 17% 8 mph 72% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 9% 8 mph 75% 1001 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 7 mph 77% 1001 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 6% 10 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 7% 9 mph 47% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.11 mm 18% 7 mph 43% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
36°/36°°C 0 mm 4% 4 mph 46% 997 mb 0 cm