दरभंगा राजघराने में शोक: आखिरी महारानी कामासुंदरी देवी का निधन, एक युग का अंत

पटना, 12 जनवरी (पटना डेस्क) दरभंगा राजघराने की आखिरी महारानी और महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी कामासुंदरी देवी का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले छह महीनों से बीमार चल रही थीं और उन्होंने दरभंगा स्थित कल्याणी आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही शाही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

कई गणमान्य व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।महाराजा कामेश्वर सिंह ने वर्ष 1940 में कामासुंदरी देवी से विवाह किया था। उनका जन्म 1930 में हुआ था। महाराजा की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले उनकी पहली पत्नी महारानी राजलक्ष्मी और दूसरी पत्नी महारानी कामेश्वरी प्रिया थीं। महाराजा कामेश्वर सिंह दरभंगा के अंतिम शासक माने जाते हैं, जिनका निधन 1962 में हुआ था।महाराजा के निधन के बाद महारानी कामासुंदरी देवी ने उनकी स्मृति में कल्याणी फाउंडेशन की स्थापना की।

इसी के तहत महाराजा के नाम पर एक समृद्ध लाइब्रेरी बनाई गई, जिसमें 15,000 से अधिक दुर्लभ पुस्तकें आज भी सुरक्षित हैं। महारानी जीवन भर साहित्य, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण में सक्रिय रहीं। उनका निधन दरभंगा के इतिहास में एक युग के अवसान के रूप में देखा जा रहा है।

More From Author

ठंड में भी सड़क पर उतरने की तैयारी में मुख्यमंत्री, समृद्धि यात्रा से फिर नापा जाएगा बिहार

हार के बाद आरजेडी में घमासान: तेजस्वी पर अपनों के वार, शिवानंद तिवारी का तीखा हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:57 am, May 7, 2026
temperature icon 21°C
Mist
Humidity: 88 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
27°/31°°C 0 mm 0% 5 mph 53% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 17% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 30% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1006 mb 0 cm