ठंड में भी सड़क पर उतरने की तैयारी में मुख्यमंत्री, समृद्धि यात्रा से फिर नापा जाएगा बिहार

पटना, 12 जनवरी (पटना डेस्क) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राज्यव्यापी यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी 2026 से मुख्यमंत्री ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत वे पूरे बिहार का दौरा कर विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का मूल्यांकन करेंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे।

हर बार की तरह इस बार भी यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यात्रा को लेकर जिलों के डीएम-एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है।जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने इसे सरकार की प्रशासनिक प्रतिबद्धता का सबूत बताया। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में भी मुख्यमंत्री जनता के बीच रहकर योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उनके अनुसार, यह दौरा दिखावे नहीं, बल्कि सात निश्चय, विकास कार्यक्रमों और समृद्ध बिहार के लक्ष्य से जुड़ा है।मुख्यमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की मौके पर जांच करेंगे।

जरूरत पड़ने पर त्वरित निर्देश दिए जाएंगे और परियोजनाओं का उद्घाटन भी होगा। राजनीतिक दृष्टि से भी यह यात्रा अहम मानी जा रही है, क्योंकि विपक्ष सरकार के वादों पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री खुद प्रगति दिखाकर संभावित हमलों को बेअसर करने की रणनीति अपनाएंगे। नई यात्रा से प्रशासन में हलचल तेज हो रही

More From Author

अपराध पर सख्ती, जनता में भरोसा, डुमरांव थानाध्यक्ष संजय सिन्हा को एसपी का सम्मान

दरभंगा राजघराने में शोक: आखिरी महारानी कामासुंदरी देवी का निधन, एक युग का अंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:14 am, Aug 12, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:27 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 4% 5 mph 69% 1000 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 5% 6 mph 64% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 3% 6 mph 49% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 2% 7 mph 36% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 2% 6 mph 35% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 1% 6 mph 38% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 2% 6 mph 44% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 5% 3 mph 54% 1000 mb 0 cm