हार के बाद जन सुराज में भगदड़, रितेश पांडे का इस्तीफा, RCP की घरवापसी के संकेत से सियासी भूचाल

पटना, 14 जनवरी (पटना डेस्क) बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में भगदड़ मचती दिख रही है। पार्टी के हाई-प्रोफाइल चेहरा और भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने जन सुराज से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के अगले ही दिन रितेश पांडे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नजर आए, जिससे उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

रितेश पांडे ने रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी छोड़ते हुए उन्होंने अपने संगीत करियर पर फोकस करने की बात कही, हालांकि उनका बीजेपी नेताओं के साथ दिखना सियासी संकेत माना जा रहा है।इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के भी जदयू में वापसी के संकेत मिले हैं। मकर संक्रांति के मौके पर पटेल सेवा संघ के कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा, “नीतीश कुमार और मैं एक जैसे हैं।” उल्लेखनीय है कि आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह भी जन सुराज के टिकट पर चुनाव हार चुकी हैं।

जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने पार्टी छोड़ने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग जा रहे हैं, वे कभी असली जन सुराज का हिस्सा थे ही नहीं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने संगठन की समीक्षा करते हुए सभी नॉमिनेटेड कमेटियों को भंग कर दिया है और अब बूथ स्तर तक चुनी हुई कमेटियां बनाई जाएंगी।विधानसभा चुनाव में 238 सीटों पर लड़ने वाली जन सुराज को मात्र 3.4 प्रतिशत वोट मिले थे और 235 सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी। हार के बाद प्रशांत किशोर फिलहाल सुर्खियों से दूर हैं, लेकिन पार्टी का दावा है कि फरवरी से वे फिर सक्रिय होंगे।

More From Author

तीर-धनुष की गूंज से गूंजे गांव, सोहराय पर्व के समापन पर आदिवासी परंपराओं का अद्भुत नजारा

सड़क पर मौत की चुनौती से निपटने के लिए जागरूकता की गूंज, बक्सर में डीएम ने दिखाई हरी झंडी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:21 am, Jun 21, 2026
temperature icon 35°C
Mist
Humidity: 60 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 16% 995 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 1% 7 mph 20% 996 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 2% 16 mph 47% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm