
मोतिहारी, 14 जनवरी (निज संवाददाता) पूर्वी चंपारण जिला के नगर थाना पुलिस ने अवैध लॉटरी के कारोबार का खुलासा किया है। वहीं पुलिस ने सात कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को नगर थाना के हेनरी बाजार में अवैध लॉटरी की बिक्री जानकारी मिली थी।

जिस जानकारी के आधार पर पुलिस ने हेनरी बाजार में लॉटरी के कारोबारियों को चिन्हित कर छापेमारी की।

जिस दौरान लाखों रुपये के लॉटरी के साथ सात कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।सदर एसडीपीओ वन दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारियों से पूछताछ के आधार पर चिन्हित अवैध लॉटरी के अन्य कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।दिलीप कुमारसदर एसडीपीओ वन मोतिहारी

