दिल्ली (सेंट्रल डेस्क) पड़ोसी देश नेपाल के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त नील डेविड हेयर स्टाइलिस सैलून को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भारत में इस अगस्त माह में दो पुरस्कार से नवाजे गए हैं। उन्हें यह अवार्ड बंगाल के सिलीगुड़ी में एक आयोजन के दौरान दिया गया है। नेपाल सहित भारत के दिल्ली,बंगाल,बिहार व झारखंड सहित आधा दर्जन राज्यों में सर्वोत्कृष्ट ब्रांड के नाम से जाने-जाने वाले नीलडेविड सैलून को बंगाल के सिल्लीगुड़ी में दो इएफएल अवार्ड व नार्थ बंगाल बेस्ट सैलून चेन से 10 अगस्त को तो 17 अगस्त को फिस्ट इंडिया बिजनेस अवार्ड से नवाजे गए हैं।

इस अवार्ड के मिलने के बाद उन्होंने भारत में नंबर वन ब्रांड बनने के करीब हैं। बता दें कि नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग साढ़े चार सौ किलोमीटर दूर झापा के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र लक्ष्मीपूर में जन्में नील डेविड कटवाल आज नेपाल और भारत में नाम के मोहताज नहीं है। कटवाल सिलीगुड़ी में आयोजित फिष्ट इन्डिया बिजनेस अवार्ड–2025 से सम्मानित होकर अपनी एक अलग-अलग पहचान बनाई है ।
लगभग डेढ़ दशक से अंतर्राष्ट्रीय सैलून की दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले नील डेविड अब पूरे भारत में अपना नेटवर्क फैलाने में जुटे हैं। वे समस्तीपुर व पटना के सगुना मोड़ पर इसी माह नए सैलून खोलने की तैयारी में है। बंगाल के सिल्लीगुड़ी में जहां समारोह में मेकअप एण्ड स्टाइलिस में बिजनेश एक्सिलेन्स अवार्ड से सम्मानित हुए वही कटवाल सिलीगुड़ी में आयोजित फैशन,आर्ट एण्ड लाइफस्टाइल अवार्ड ऑफ इन्डिया–2025 (ईएफएल अवार्ड) से समारोह पुरस्कृत हुए। अलग-अलग क्षेत्र में अवार्ड प्रदान करने पर उनके पैतृक गांव झापा के लक्ष्मीनगर काठमांडू सिलीगुड़ी सहित बिहार के उनके साथियों ने उन्हें बधाई दी है। नेपाली ब्राण्ड नील डेविड सैलून बेस्ट सैलून चेन ऑफ नर्थ बंगाल 2025 का अवार्ड भी गौरव की बात है।

