पूर्वी लिंक नहर बनी किसानों की जीवनरेखा, सिंचाई क्रांति से बदलेगा सोन कमाण्ड क्षेत्र

पटना, 19 जनवरी (पटना डेस्क) जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा सोन नहर प्रणाली के अंतर्गत पूर्वी लिंक नहर के पुनर्स्थापन एवं लाईनिंग कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। नहर प्रणाली के आधुनिकीकरण से पुराने कमाण्ड क्षेत्रों का विस्तार हो रहा है और उन्नत सिंचाई नेटवर्क के माध्यम से क्षेत्र की कृषि संरचना को नई मजबूती मिल रही है।

कुल 10.20 किलोमीटर लंबी पूर्वी लिंक नहर का पुनर्स्थापन एवं लाईनिंग कार्य अब अंतिम चरण में है। इसके पूर्ण होते ही पटना मुख्य नहर और पूर्वी सोन उच्चस्तरीय नहर में जलश्राव की व्यवस्था और सुगम हो जाएगी। इससे नहर से जुड़े वितरण तंत्र के अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना संभव होगा, जिससे किसानों को फसलों के लिए आवश्यक जल समय पर उपलब्ध हो सकेगा।परियोजना के तहत 7.46 किलोमीटर लंबी बिटुमिनस सेवापथ का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है, जिसे जनवरी 2026 तक पूर्ण कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह सेवापथ नहर निरीक्षण के साथ-साथ ग्रामीण आवागमन को भी सुविधाजनक बनाएगा।इस योजना से 1539 हेक्टेयर कृष्य कमाण्ड क्षेत्र को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जबकि 1,64,102 हेक्टेयर क्षेत्र अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगा।

औरंगाबाद, गया, अरवल और पटना जिले के अनेक प्रखंडों के किसानों के लिए यह परियोजना वरदान सिद्ध होगी।जल संसाधन विभाग की सक्रियता, तकनीकी सुधार और आधुनिक प्रबंधन से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सिंचाई सुविधा समय पर किसानों तक पहुँचे। पूर्वी लिंक नहर परियोजना बिहार में सतत कृषि विकास और जल प्रबंधन की मजबूत मिसाल बनकर उभर रही है।

More From Author

पटना रेप कांड को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस: सम्राट चौधरी के लिए चूड़ियां लेकर पहुंची महिलाएं, नीतीश कुमार का पुतला दहन

अब अफसर होंगे आमजन के सामने, सोमवार-शुक्रवार खुला रहेगा संवाद का दरबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:05 pm, Aug 11, 2026
temperature icon 36°C
Partly Cloudy
Humidity: 44 %
Pressure: 997 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 26%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 3% 3 mph 47% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 3% 4 mph 52% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.02 mm 8% 7 mph 63% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.16 mm 22% 7 mph 71% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 9 mph 68% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 7 mph 55% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 3% 5 mph 42% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 3% 7 mph 46% 998 mb 0 cm