बक्सर में ‘वार्तालाप’: पत्रकारों को मिलेगा विकसित भारत मिशन का रोडमैप

बक्सर, 20 जनवरी (विक्रांत) पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), पटना के तत्वावधान में बक्सर जिले के पत्रकारों के लिए एकदिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यशाला कल 21 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से जिला समाहरणालय सभागार, बक्सर में आयोजित होगी। कार्यशाला को लेकर जिले के मीडिया जगत में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य “विकसित भारत–रोज़गार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी–जी राम जी) 2025” की अवधारणा, लक्ष्य और प्रमुख विशेषताओं की विस्तृत जानकारी देना है। इसके साथ ही विकासात्मक रिपोर्टिंग की बारीकियों, सामाजिक अभिप्रेरक के रूप में मीडिया की भूमिका, बदलते दौर में मीडिया के सामने उभरती नई चुनौतियाँ, मीडिया कौशल के उन्नयन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की सहभागिता जैसे अहम विषयों पर मंथन किया जाएगा।कार्यक्रम में बक्सर की जिलाधिकारी श्रीमती साहिला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर पत्रकारों को संबोधित करेंगी।

वहीं पीआईबी पटना के सहायक निदेशक श्री कुमार सौरभ विशेष वक्ता के रूप में कार्यशाला में शामिल होंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे।इस कार्यशाला में बक्सर जिले के सभी प्रमुख पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। पीआईबी का यह प्रयास मीडिया और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास के लक्ष्यों में मीडिया की सक्रिय और प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

More From Author

पिछले एक साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था दीपक और उसका गैंग…हर सप्ताह 200/250 ग्राम स्मैक की खपत करता था…पढ़ें पूरी खबर

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार सिंह को मिला अंतरराष्ट्रीय “इंटेलेक्चुअल अचीवर्स ऑफ वर्ल्ड अवार्ड”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:51 am, May 9, 2026
temperature icon 27°C
Sunny
Humidity: 52 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 4%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 28% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 24% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.13 mm 33% 9 mph 39% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.01 mm 29% 16 mph 47% 1009 mb 0 cm