डोडा हादसे में भोजपुर के वीर सपूत हरे राम कुंवर शहीद, जिले में शोक की लहर

पटना, 23 जनवरी (सेंट्रल डेस्क) जम्मू कश्मीर के डोडा जिला में ड्यूटी के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में देश सेवा कर रहे भोजपुर जिले के वीर सपूत हरे राम कुंवर शहीद हो गए। शहादत की सूचना मिलते ही पूरे भोजपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम हो गई और गांव से लेकर शहर तक मातमी सन्नाटा पसर गया। शहीद हरे राम कुंवर बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नथमलपुर गांव के निवासी थे।

वे स्वर्गीय इंद्रजीत कुंवर के छोटे पुत्र थे और भारतीय सेना में तैनात रहकर मातृभूमि की सेवा कर रहे थे। डोडा जिले में कर्तव्य पालन के दौरान हुए हादसे में उन्होंने वीरगति प्राप्त की। शहादत की खबर जैसे ही नथमलपुर गांव पहुंची, पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता, पत्नी और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। बता दें कि कल देर शाम बर्फ के चलते जवानों की बस फिसल कर खाई में गिर गई थी।

जिसमें दस जवानों की मौत हो गई थी। जबकि पांच घायल हो गए थे।वहीं,ग्रामीणों ने शहीद के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शहीद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने एक स्वर में कहा कि हरे राम कुंवर का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि शहीद की शहादत ने न केवल भोजपुर, बल्कि पूरे बिहार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

गांव में शोक के बीच गर्व का भाव भी साफ झलक रहा है कि इस मिट्टी ने एक ऐसा लाल दिया, जिसने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद हरे राम कुंवर की शहादत को लोग सदा याद रखेंगे और आने वाली पीढ़ियां उनसे देशभक्ति की प्रेरणा लेंगी।

More From Author

सप्ताह में हर शनिवार को छुट्टी की मांग को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर जा सकते है बैंक कर्मी… 600 करोड़ के ट्रांजेक्शन पर पड़ेगा असर.. यूनियन से बैंक चलेगी या सरकार और मैनेजमेंट से… पढ़ें पूरी खबर

NEET छात्रा की मौत पर सियासी भूचाल: पप्पू यादव का बड़ा आरोप, किस मंत्री के बेटे को बचा रही है बिहार पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:03 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 70 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 9 mph 51% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 10 mph 63% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 53% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 32% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 5 mph 20% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 22% 11 mph 26% 1003 mb 0 cm