चम्पारण को मिलेगा विकास का सुपरहाइवे, मोदी सरकार की बड़ी सौगात

पटना, 27 जनवरी (पटना डेस्क) केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही चम्पारण वासियों को एक बड़ी सड़क परियोजना की सौगात देने जा रही है। मोतिहारी के चोरमा से बैरगनिया तक बनने वाली भारतमाला परियोजना की सड़क लगभग तैयार हो चुकी है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क के शुरू होने से इलाके के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

यह सड़क करीब चालीस किलोमीटर लंबी और चालीस मीटर चौड़ी है। इसके बन जाने से यातायात पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएगा। खास बात यह है कि इस सड़क से नेपाल के साथ व्यापारिक और सांस्कृतिक रिश्ते और मजबूत होंगे। माल ढुलाई आसान होगी, जिससे व्यापारियों को कम खर्च में सामान लाने-ले जाने में मदद मिलेगी। इस सड़क के जरिए नेपाल के साथ व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं।

भारतमाला परियोजना से नेपाल के साथ सीधे व्यापार के और रास्ते खुलेंगे। इस परियोजना से सीमावर्ती इलाकों में निवेश बढ़ेगा और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। जानकार मानते हैं कि सड़क शुरू होते ही चम्पारण की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी। यह विकास की नई कहानी लिखेगी।

More From Author

77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य आकर्षण का केंद्र बना बिहार का फॉक डांस झिझिया, पहली बार झिझिया नृत्य प्रस्तुत करती पूर्णिया की बेटियां…

भारत-EU FTA से ऊर्जा सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:35 am, Jun 25, 2026
temperature icon 33°C
Mist
Humidity: 59 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 1% 9 mph 46% 999 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 1% 5 mph 41% 999 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 1% 2 mph 34% 1001 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
41°/43°°C 0 mm 1% 3 mph 23% 1000 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 4 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 4 mph 18% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
40°/41°°C 0.03 mm 8% 6 mph 26% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 1% 6 mph 42% 999 mb 0 cm