
पूर्णिया, 30 जनवरी (राजेश कुमार झा) जस्टिस फॉर सूरज को लेकर कल दिनांक 29 जनवरी के शाम 5 बजे पूर्णिया के लोगों ने तकरीबन 3 किलोमीटर लंबी केंडिल मार्च निकाला.इस केंडिल मार्च की अगुवाई न कोई नेता कर रहा था और न कोई संगठन. पूर्णिया जिले में पहली बार ऐसा देखा गया कि बिना किसी बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया. इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि इस जघन्य हत्याकांड के बाद लोगों में कितना आक्रोश है.

केंडिल मार्च में आए लोगों ने कहा कि जब तक सूरज बिहारी के हत्यारों का इनकाउंटर नहीं होता है,तब तक केंडिल मार्च जारी रहेगा. कई लोगों ने इस कैंडल मार्च के जरिए सूरज बिहारी के हत्यारों को चेतावनी देते हुए कहे कि सुन लो सूरज के हत्यारों,इसे सिर्फ कैंडल मार्च नहीं समझना,ये चेतावनी मार्च है.पुलिस इन हत्यारों का इनकाउंटर करे.वरना हमलोग ढूंढ लेंगे.

बताते चलें कि 27 जनवरी को शहर के नेवालाल चौक के पास बसंत बिहार कॉलोनी के फन सिटी पार्क के पास जिले के एक बड़े मक्का व्यवसायी जवाहर यादव के कारोबारी पुत्र सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या का आरोप स्नेहिल झा,ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह सहित 8 लोगों पर लगाया गया है. पुलिस इन सभी आरोपियों को तलाश कर रही है.लेकिन पुलिस को अभी तक कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी है.

