
पूर्णिया, 01 फरवरी (राजेश कुमार झा) जमीन की रजिस्ट्री में नया MVR लागू करने को लेकर विभाग ने कमर कस ली है.विभाग ने नया MVR लागू करने को लेकर अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली है.

जिसको लेकर विभाग ने बिहार के सभी निबंधन कार्यालयों को आगामी 16 फरवरी से तैयार रहने का निर्देश दिया है. बताते चलें कि विभाग ने फिलहाल बिहार के सभी निबंधन कार्यालय के अंतर्गत कुछ-कुछ मौजों में इसे आगामी 16 फरवरी से लागू करने का निर्देश जारी किए है.

पूर्णिया जिले के जिला सब रजिस्ट्रार उमा शंकर मिश्र ने बताए कि हांसदा,बरसौनी, मोहनकुंडा,अब्दुल्ला नगर, डगरूआ और मोहम्मदपुर मौजों में आगामी 16 फरवरी से नया MVR लागू कर दिया जाएगा.जिसके बाद जमीन रजिस्ट्री में चार गुना वृद्धि हो जायेगी.

