
पटना, 4 फरवरी (पटना डेस्क) बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य नथुनी प्रसाद खरवार सहित जदयू के कई नेताओं ने राज्य बजट को ऐतिहासिक और समावेशी करार दिया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री विजेंद्र यादव द्वारा प्रस्तुत बजट जनहितैषी सोच, दूरदर्शी नीति और सात निश्चय-3 के संकल्प का सशक्त प्रतिबिंब है।

जदयू नेता भरत मिश्रा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अजय चंद लोदी, संजय सिंह, गोपाल प्रसाद गुप्ता, बिशोका चंद, संजय राय एवं अनिल केशरी ने कहा कि यह बजट सामाजिक न्याय, विकास और समावेशी प्रगति की मजबूत नींव रखता है।नेताओं ने बताया कि वर्ष 2004-05 में जहां बिहार का बजट 23,885 करोड़ रुपये था, वहीं 2026-27 में एनडीए सरकार ने इसे बढ़ाकर 3,47,589 करोड़ रुपये कर दिया है।

जदयू नेताओं का दावा है कि इस बजट से बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ेगा, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिलेगी तथा आम जनता का जीवनस्तर सुदृढ़ होगा। यह सरकार की विकास यात्रा को गति देगा निश्चित

