पटोरी रेलवे स्टेशन से दो महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 20 लीटर विदेशी शराब बरामद

समस्तीपुर (अशोक “अश्क”) जिले के पटोरी क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को शाहपुरपटोरी रेलवे स्टेशन से दो महिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान उजियारपुर निवासी सुनैना देवी और रोसड़ा निवासी नीतू कुमारी के रूप में की गई है। दोनों के पास से 20 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।


उत्पाद विभाग की पदाधिकारी नेहा प्रियदर्शी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। टीम ने स्टेशन पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और बताया कि वे हाजीपुर से शराब लाकर पटोरी में सप्लाई करती थीं। प्रति खेप उन्हें करीब 2000 रुपए मिलते थे।
गिरफ्तार सुनैना देवी ने बताया कि एक साल पहले सड़क हादसे में उसके पति छोटे सहनी की मौत हो गई थी, जो मछली का व्यवसाय करते थे। पति की मौत के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी उस पर आ गई। आर्थिक तंगी के कारण वह पिछले छह महीने से शराब तस्करी में लिप्त है।
नीतू कुमारी, जो कि सुनैना की ननद है और इंटर की छात्रा है, भी इस काम में शामिल हो गई। उसने बताया कि उसके पिता सुरेश महतो पंजाब में मजदूरी करते हैं, लेकिन उनकी आमदनी से घर खर्च नहीं चल पाता। मजबूरी में वह भी इस अवैध धंधे में उतर आई।
पदाधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, और परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

More From Author

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने की समस्तीपुर में विकास व कानून व्यवस्था पर अहम समीक्षा बैठक

संविधान संशोधन पर विपक्ष के विरोध को लेकर अमित शाह का पलटवार, सुनाई अपनी बेल की दो साल लंबी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:31 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm