
पटना, 06 फरवरी (सेंट्रल डेस्क) बिहार का एकमात्र बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर शिक्षण, अनुसंधान, प्रसार एवं प्रशिक्षण के सभी मापकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे देश में अपनी विशेष पहचान बना रहा है। यह बात विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने कही।

कुलपति डॉ. सिंह ने बताया कि शाहाबाद क्षेत्र के एकमात्र वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव में कार्यरत कनीय वैज्ञानिक एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. रघुवर साहू को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (NICRA) द्वारा “नाबार्ड रिसर्चर ऑफ द ईयर–2025” अवार्ड के लिए नामित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने कहा कि डॉ. साहू को यह प्रतिष्ठित सम्मान आगामी 13 फरवरी को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा।

कुलपति ने डॉ. रघुवर साहू को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते हुए बिहार और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।

