औंगारी धाम में 550 से अधिक मरीजों का इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने गांव में जगाई स्वास्थ्य चेतना

पटना, 07 फरवरी (पटना डेस्क) एकंगरसराय प्रखंड के औंगारी धाम स्थित सूर्या आईटीआई कॉलेज परिसर में शनिवार, 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य जागरूकता सह मेगा चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्लभ माने जाने वाले इस मेगा कैंप ने पूरे इलाके में स्वास्थ्य को लेकर नई उम्मीद जगा दी। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि एआईसीसी सदस्य सह स्नातक अधिकार मंच के संयोजक डॉ दिलीप कुमार ने किया।

इस मौके पर औंगारी पंचायत की मुखिया कल्पना कुमारी, उनके प्रतिनिधि चुन्नू कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता राजन कुमार, समाजसेवी राजीव रंजन कुमार एवं इंजीनियर संजीव कुमार उपस्थित रहे।अपने संबोधन में डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि यह शिविर केवल सामान्य जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक पूर्ण मेगा हेल्थ कैंप है, जिसमें बिहारशरीफ से आए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ग्रामीणों की सेवा के लिए मौजूद है। उन्होंने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार, एमडी फिजिशियन डॉ लाला लाजपत राय, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मृत्युंजय कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सौम्या कुमारी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ ललित प्रभाकर और योग गुरु डॉ मनोज कुमार की सहभागिता से शिविर को विशेष स्वरूप मिला है।

उद्घाटन के बाद सभी चिकित्सकों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रोगों की रोकथाम, जांच और उपचार से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। मुखिया प्रतिनिधि चुन्नू कुमार, जदयू नेता राजन कुमार, समाजसेवी राजीव रंजन कुमार और इंजीनियर संजीव कुमार ने भी लोगों से इस शिविर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। योग गुरु डॉ मनोज कुमार ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस मेगा कैंप में 550 से अधिक मरीजों ने इलाज कराया, जिसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही। स्त्री रोग, हड्डी रोग, फिजिशियन और नेत्र रोग विशेषज्ञ के काउंटरों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक चला। अंत में ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ डॉक्टरों की टीम का सम्मानपूर्वक विदाई कर आयोजन को ऐतिहासिक बताया।

More From Author

भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: दरभंगा में निगरानी ने कार्यपालक अभियंता को दबोचा, करोड़ों की संपत्ति खंगालने में जुटी टीम

जहरीली शराब पर सियासी खेल: उजियारपुर में पुलिस संरक्षण का आरोप, थानाध्यक्ष बर्खास्तगी की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:56 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 33°C
Light rain shower
Humidity: 58 %
Pressure: 997 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 98%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 1.36 mm 54% 5 mph 64% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 1.34 mm 57% 5 mph 75% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0.03 mm 19% 9 mph 84% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0.01 mm 26% 12 mph 88% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/29°°C 0.04 mm 26% 15 mph 79% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.18 mm 23% 17 mph 63% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 10% 17 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.03 mm 13% 15 mph 56% 997 mb 0 cm