दरभंगा में मासूम की निर्मम हत्या से उबाल, तालाब किनारे मिला छह साल की बच्ची का शव, आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा, 08 फरवरी (अजय राय) बिहार के दरभंगा जिले में शनिवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक छह साल की बच्ची का शव तालाब के पास खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत, आक्रोश और मातम का माहौल है। बच्ची शनिवार शाम अन्य बच्चों के साथ खेलने निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी।परिजनों के अनुसार, काफी देर तक इंतजार के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान तालाब के पास सुनसान इलाके से कुत्तों के भौंकने की आवाज आई। जब लोग वहां पहुंचे तो मासूम का शव खून से सना पड़ा मिला। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।यूनिवर्सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली। एफएसएल और साइबर सेल की टीमों को भी साक्ष्य जुटाने में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी रेड्डी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही दरभंगा में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया, जो कुछ देर के लिए उग्र हो गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि अब स्थिति नियंत्रण में है और एहतियातन इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

More From Author

आस्था का महासंगम: दुल्लहपुर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन, राजा से रंक तक ने ग्रहण किया भंडारा प्रसाद

तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे इंटर परीक्षार्थी, दरभंगा में बड़ा हादसा टला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:59 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 30°C
Smoky haze
Humidity: 58 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm