तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, बाल-बाल बचे इंटर परीक्षार्थी, दरभंगा में बड़ा हादसा टला

दरभंगा, 08 फरवरी (अजय राय) इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं के साथ शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी मोहल्ले में दस परीक्षार्थियों से सवार एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी छात्र-छात्राओं ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी फिसलते हुए तालाब में समा गई। हादसा देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि स्कॉर्पियो पूरी तरह पानी में डूब गई।घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस, अग्निशमन विभाग और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम के ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

छात्रों के परिजन कमलेश कुमार यादव ने बताया कि केवटी प्रखंड के बुढ़िया गांव से दस छात्र-छात्राएं प्रतिदिन दरभंगा के एमएमटीएम कॉलेज इंटर की परीक्षा देने आते थे। शनिवार को दूसरी पाली की परीक्षा के लिए जाते समय गाड़ी बैक करने के दौरान यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही वे परीक्षा केंद्र पहुंचे, जहां सभी बच्चे सुरक्षित परीक्षा दे रहे थे।स्थानीय वार्ड पार्षद मुकेश महासेठ ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी परीक्षार्थी पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।

More From Author

दरभंगा में मासूम की निर्मम हत्या से उबाल, तालाब किनारे मिला छह साल की बच्ची का शव, आरोपी गिरफ्तार

SC/ST एक्ट के दुरुपयोग पर अशोक चौधरी की दो टूक, दरभंगा मामले ने बढ़ाया सियासी ताप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:13 pm, Feb 8, 2026
temperature icon 17°C
Mist
Humidity: 72 %
Pressure: 1015 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 6:29 am
Sunset: 5:39 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
13°/14°°C 0 mm 0% 4 mph 50% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/12°°C 0 mm 0% 4 mph 55% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/17°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
20°/24°°C 0 mm 0% 6 mph 32% 1017 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 8 mph 23% 1013 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 8 mph 28% 1012 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
17°/18°°C 0 mm 0% 6 mph 40% 1014 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
15°/16°°C 0 mm 0% 6 mph 47% 1014 mb 0 cm