संवेदनशील पुलिस की मानवीय पहल, सूदखोर के चंगुल से गरीब ठेला चालक को मिला इंसाफ

बक्सर, 10 फरवरी (विक्रांत) के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशील और मानवीय पहल ने एक गरीब ठेला चालक के जीवन में खुशियों की लौ जला दी। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार के प्रयास से गरीब ठेला चालक रमेश नट को उसकी पत्नी के गिरवी रखे गए आभूषण बिना किसी सूद के वापस मिल गए।

इस नेक कार्य से रमेश नट और उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र निवासी रमेश नट ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। करीब एक वर्ष पूर्व उनके पुत्र की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोट लग गई थी। इलाज के लिए पैसे की कमी होने पर मजबूरी में रमेश नट ने अपनी पत्नी के श्रृंगार के सोने के आभूषण स्थानीय स्वर्णकार के यहां मात्र 20 हजार रुपये में गिरवी रख दिए।

बेटे के इलाज के बाद उन्होंने दिन-रात मेहनत कर आभूषण छुड़ाने का प्रयास किया।जब रमेश नट गहने छुड़ाने स्वर्णकार की दुकान पहुंचे, तो स्वर्णकार ने मूल रकम के साथ भारी ब्याज जोड़ते हुए 95 हजार रुपये की मांग कर दी। इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थ होने पर आभूषण लौटाने से इनकार कर दिया गया। निराश होकर रमेश नट कृष्णाब्रह्म थाना पहुंचे और अपनी पीड़ा थानाध्यक्ष को सुनाई।

पीड़ित की बात सुनते ही थानाध्यक्ष रवि कुमार ने तत्काल मानवीय पहल करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराई। स्वर्णकार को थाने बुलाकर पूछताछ की गई और बिना सूद लिए आभूषण वापस करवाए गए। पुलिस की इस सराहनीय भूमिका की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।

More From Author

डायट में सजा नवाचार का मेला, शिक्षकों की रचनात्मकता ने रचा इतिहास

चेन पुलिंग से महिला कोच तक सख्ती, पूर्व मध्य रेल का बड़ा एक्शन, हजारों यात्री हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:54 pm, May 12, 2026
temperature icon 32°C
Patchy light rain with thunder
Humidity: 63 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:06 am
Sunset: 6:26 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 13 mph 50% 1002 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 14 mph 60% 1003 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 14 mph 70% 1002 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 77% 1002 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/31°°C 0 mm 0% 13 mph 66% 1004 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 0% 12 mph 43% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/40°°C 0 mm 0% 10 mph 30% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
40°/40°°C 0 mm 0% 8 mph 27% 996 mb 0 cm