
बक्सर, 11 फरवरी (विक्रांत) जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा आगामी 13 फरवरी 2026 को एक दिवसीय मेगा जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित होगा, जहां विभिन्न कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का ऑन द स्पॉट चयन करेंगी।कैम्प में तीन प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। Blinkit कंपनी द्वारा Picker Packer एवं Loader के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास तथा कार्यस्थल गुरुग्राम/दिल्ली निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 15,461 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।वहीं Utkarsh Small Finance Bank द्वारा Collection Officer के 100 पदों पर भर्ती होगी। 18 से 32 वर्ष आयु सीमा और न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण योग्यता निर्धारित है। कार्यस्थल बिहार रहेगा तथा वेतन 17,800 रुपये मासिक होगा।इसके अतिरिक्त Yazaki कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 10वीं पास, 18 से 30 वर्ष आयु सीमा तथा कार्यस्थल पुणे रहेगा।

वेतन 20,200 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। अनिबंधित अभ्यर्थी [www.ncs.gov.in](http://www.ncs.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश निःशुल्क है। अभ्यर्थी अपने बायोडाटा एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित हों। नियुक्ति संबंधी शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

