सुरक्षा घेरे में साज़िश: पटना की नीट छात्रा मौत कांड में धमकी भरा पर्चा, सीबीआई जांच के बीच मचा हड़कंप

पटना, 16 फरवरी (अविनाश कुमार) पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। जांच की कमान संभालते ही पीड़िता के परिवार को सुरक्षा घेरे के बीच एक धमकी भरा पर्चा मिलने से सनसनी फैल गई है। पर्चे में साफ लिखा है—“ज्यादा आवाज उठाओगे तो उठा लिए जाओगे और जान से मार दिए जाओगे।”

परिजनों के मुताबिक, शनिवार को यह पर्चा उस वक्त घर में फेंका गया जब उनकी सुरक्षा में एक होमगार्ड और एक चौकीदार तैनात थे। इसके बावजूद पर्चा घर तक कैसे पहुंचा, इसने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की सूचना तुरंत शकूराबाद थाने को दी गई। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने पर्चा जब्त कर जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि पहली नजर में यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत प्रतीत होती है।गौरतलब है कि छात्रा की मौत को पहले पुलिस आत्महत्या बता रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि के बाद मामला तूल पकड़ गया।

परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया और पुलिस पर लीपापोती का आरोप जड़ा। हॉस्टल मालिक की गिरफ्तारी हुई, जबकि संचालिका से पूछताछ नहीं होने पर भी सवाल उठे।एसआईटी जांच में छात्रा के अंडरगारमेंट्स से स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई थी और डीएनए सैंपल भी लिए गए थे। बढ़ते विवाद के बीच सरकार ने पूरा मामला अब सीबीआई को सौंप दिया है।

More From Author

काल उसका क्या बिगाड़े, जो भक्त हो महाकाल का…

कोलंबो में भारतीय तूफान: भारत ने 61 रन से पाकिस्तान को रौंदा, हार के बाद टीवी तोड़ते दिखे फैंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:54 pm, Apr 10, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 25 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 20 mph
Clouds: 25%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
25°/27°°C 0 mm 0% 9 mph 18% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 19% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 16 mph 12% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 19 mph 8% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 18 mph 8% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 13% 1005 mb 0 cm