होली पर घर वापसी का बड़ा प्लान: रेलवे चलाएगा 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, बिहार के प्रवासियों को बड़ी राहत

पटना, 17 फरवरी (अविनाश कुमार) होली के मौके पर घर लौटने की तैयारी कर रहे बिहार के प्रवासियों के लिए रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। यात्रियों की भीड़ और टिकट संकट को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 9 जोड़ी अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार त्योहार के दौरान यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

09031/09032 उधना–हसनपुर रोड स्पेशल डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए चलेगी। ट्रेन संख्या 09031 प्रत्येक रविवार 22 फरवरी से 29 मार्च तक उधना से रवाना होगी, जबकि 09032 प्रत्येक सोमवार 23 फरवरी से 30 मार्च तक हसनपुर रोड से चलेगी।

09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल का भी होली स्पेशल के रूप में विस्तार किया गया है। यह ट्रेन गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतीहारी और बरौनी मार्ग से संचालित होगी। कोलकाता रूट पर 03043/03044 और 03045/03046 हावड़ा–रक्सौल, 03183/03184 सियालदह–मधुबनी तथा 03185/03186 व 03187/03188 कोलकाता–मधुबनी स्पेशल चलाई जाएंगी। इसके अलावा दुर्ग–मधुबनी, आनंद विहार–शेखपुरा, नई दिल्ली–बरौनी, नई दिल्ली–सुपौल और दिल्ली–सीतामढ़ी सहित कई रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी। साथ ही जयनगर–अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (04651/04652) का परिचालन 1 से 31 मार्च तक बढ़ाया गया है, जिससे पंजाब में रह रहे मिथिलांचल के यात्रियों को खास सहूलियत मिलेगी।

More From Author

जिले के 60 केंद्रों में कल यानि 17 फरवरी से होगी मैट्रिक की परीक्षा,परीक्षार्थी इस खबर को अवश्य पढ़ें

मधुबनी में जाली नोट गैंग पर बड़ा प्रहार: ‘लादेन’ गिरफ्तार, पाकिस्तानी लिंक की जांच तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:45 am, Aug 6, 2026
temperature icon 28°C
Patchy rain nearby
Humidity: 83 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.03 mm 20% 5 mph 78% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0.27 mm 25% 4 mph 63% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.25 mm 28% 1 mph 54% 998 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.28 mm 21% 2 mph 58% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.75 mm 46% 3 mph 68% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.25 mm 28% 5 mph 75% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.18 mm 24% 6 mph 79% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 12% 10 mph 71% 1000 mb 0 cm