3.25 लाख करोड़ की बड़ी डील! भारत खरीदेगा 114 राफेल, नागपुर में बनेंगे 96 फाइटर जेट

नई दिल्ली, 17 फरवरी (अशोक “अश्क”) भारत अपनी वायु शक्ति को ऐतिहासिक मजबूती देने जा रहा है। सरकार 114 अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी में है, जिन पर करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे देश की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य डील माना जा रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के भारत दौरे के दौरान इस समझौते पर मुहर लगने की संभावना है।

डील के तहत 96 विमान भारत के नागपुर स्थित डसॉल्ट रिलायंस एयरोस्पेस लिमिटेड (DRAL) में तैयार होंगे, जबकि 18 विमान फ्रांस में बनेंगे। सभी जेट 2030 तक भारतीय वायुसेना को मिलेंगे। इससे पहले 2016 में भारत 36 राफेल खरीद चुका है, जबकि नेवी के लिए 26 राफेल का अधिग्रहण किया गया है।कीमत को लेकर तुलना भी शुरू हो गई है। इंडोनेशिया ने 42 राफेल करीब 68 हजार करोड़ रुपये में खरीदे थे, जबकि भारत का प्रति विमान खर्च अधिक दिख रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार भारत सिर्फ विमान नहीं, बल्कि मेटियोर और स्कैल्प मिसाइल, हैमर प्रिसीजन बम, फुल मिशन सिम्युलेटर, लंबी अवधि के मेंटेनेंस पैकेज, स्पेयर पार्ट्स और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर भी खरीद रहा है। यह पूरी लाइफ साइकिल कॉस्ट है।भारतीय वायुसेना के पास फिलहाल 29 स्क्वाड्रन हैं, जबकि जरूरत 42 की है। 2035 तक राफेल की कुल संख्या 176 होने से वायु शक्ति को निर्णायक बढ़त मिलने की उम्मीद है।

More From Author

AI का महासंग्राम: ‘AI Impact Summit 2026’ में उमड़ा सैलाब, पहले दिन हीं झलक रही अव्यवस्था

16.5 लाख करोड़ दांव पर, सुप्रीम कोर्ट में अटकी आयकर री-असेसमेंट पर तीन महीने के ‘मोराटोरियम’ का संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:00 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 30°C
Smoky haze
Humidity: 58 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm