महंगा अमेरिकी क्रूड खरीद रहा भारत, सस्ते रूसी-ईरानी तेल पर चीन का कब्जा

नई दिल्ली, 19 फरवरी (अशोक “अश्क”) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कथित दबाव के बीच भारत की ऊर्जा नीति पर नए सवाल खड़े हो गए हैं। रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने दावा किया है कि भारत महंगा अमेरिकी क्रूड खरीद रहा है, जबकि चीन रूस और ईरान से भारी डिस्काउंट पर तेल लेकर अपनी ऊर्जा सुरक्षा मजबूत कर रहा है।चेलानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ट्रंप प्रशासन भारत पर रूसी तेल बंद कर अमेरिकी तेल खरीदने का दबाव बना रहा है।

उन्होंने याद दिलाया कि ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी भारत ने अमेरिकी दबाव में ईरान से तेल आयात लगभग रोक दिया था, जबकि तब ईरान रियायती दरों पर सप्लाई दे रहा था।जानकारों के मुताबिक अमेरिकी तेल, शिपिंग लागत जोड़ने के बाद, मिडिल ईस्ट के तेल से महंगा पड़ता है। इसके बावजूद ‘इंपोर्ट डाइवर्सिफिकेशन’ के नाम पर अमेरिकी हिस्सेदारी बढ़ रही है। 2025-26 में रूस से भारत का आयात घटकर 1.1-1.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन रह गया है, जो पहले 1.8-2 मिलियन था। वहीं फरवरी 2026 में चीन ने रूस से 2 मिलियन बैरल प्रतिदिन से ज्यादा तेल खरीदा।

हाल ही में ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील में रूसी तेल बंद करने का दावा किया और 25% पेनल्टी टैरिफ हटाने की बात कही। हालांकि भारत ने आधिकारिक तौर पर रूस से तेल बंद करने की पुष्टि नहीं की है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ऊर्जा नीति राजनीतिक दबाव में रही, तो चीन को सस्ता तेल मिलता रहेगा और भारत महंगे विकल्पों की कीमत चुकाता रहेगा।

More From Author

11,312 करोड़ का ‘ग्रामीण मिशन’, अब गांवों में दौड़ेगी इंटरमीडिएट लेन सड़कें, 300 नए पुलों का ऐलान

पटना नीट छात्रा मौत कांड में ‘बड़े नामों’ की एंट्री, लीपापोती हुई तो सड़क पर उतरेंगे: प्रशांत किशोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:49 am, Feb 20, 2026
temperature icon 17°C
Mist
Humidity: 88 %
Pressure: 1015 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 2 km
Sunrise: 6:21 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
15°/16°°C 0 mm 0% 4 mph 62% 1016 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
17°/24°°C 0 mm 0% 5 mph 46% 1019 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 28% 1017 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 22% 1013 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
24°/31°°C 0 mm 0% 8 mph 30% 1012 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
23°/23°°C 0 mm 0% 7 mph 37% 1013 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 8 mph 38% 1012 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
19°/20°°C 0 mm 0% 5 mph 38% 1011 mb 0 cm