बक्सर में श्रम अधिकार दिवस पर बड़ा संदेश, 136 पंचायतों के श्रमिकों ने ली योजनाओं की जानकारी

बक्सर, 20 फरवरी (विक्रांत) आज बक्सर जिला मुख्यालय में श्रम अधिकार दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी साहिल और अपर समाहर्ता आराम कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्रमिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम में श्रम अधीक्षक बक्सर, प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि तथा जिले की 136 पंचायतों से एक-एक चयनित श्रमिक उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।अधिकारियों ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब श्रमिक पंजीकरण कराएं और योजनाओं की सही जानकारी रखें।

कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा, बीमा, प्रवासी श्रमिक सहायता और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यहां मौजूद प्रत्येक श्रमिक अपने-अपने पंचायत में जाकर अन्य मजदूरों के बीच इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में श्रमिकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। आयोजन को श्रमिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

More From Author

हर प्रखंड में खुलेंगे ‘मॉडल स्कूल’, 11 मार्च को एंट्रेंस, मेरिट से मिलेगा दाखिला

राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ भाजपा का महा अभियान शुरू, 7 मार्च से हर मंडल में गूंजेगा प्रशिक्षण वर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:31 am, Apr 10, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 34 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 15 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
10:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 17 mph 14% 1011 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 17 mph 11% 1007 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/35°°C 0 mm 0% 13 mph 12% 1006 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 16% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 20% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 16 mph 12% 1009 mb 0 cm